मेक्सिको में सड़क दुर्घटना, 3 मरे

मेक्सिको सिटी, 28 मार्च (आईएएनएस)। मेक्सिको के दक्षिणी राज्य ओआक्साका में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मेक्सिको की टेलीकॉम कंपनी टेलमेक्स का हेलीकॉप्टर शुक्रवार को सैन मार्टिन डी पोरेस शहर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

दुर्घटना के समय चार लोग विमान में सवार थे, इसमें सिर्फ एक व्यक्ति ही बच पाया, जिसे नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया।

ओआक्साका राज्य की सरकार की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि शुरुआती रिपोर्ट में मौसम की गड़बड़ी के कारण दुर्घटना हुई लगती है।

दैनिक ने बताया कि हेलीकॉप्टर टेलीफोन सेवा मॉड्यूल के तहत नियमित सेवा दे रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493