मुंबई, 28 मार्च (आईएएनएस)। एक नए टीवी शो ‘मोही’ में अनुषा के किरदार के लिए टीवी अभिनेत्री क्रिस्टल डिसूजा से बातचीत चल रही है।
‘मोही’ एक युवा आदिवासी लड़की की कहानी है, जो अपनी जिंदगी के सबसे कमजोर पल को अपनी जिदगी का सबसे मजबूत अवसर बना लेती है।
सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले क्रिस्टल ‘एक नई पहचान’, ‘किस देश में है मेरा दिल’ और ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।
शो में दूसरी मुख्य भूमिका अनुषा के किरदार के लिए निर्माता क्रिस्टल के संपर्क में हैं।
यह शो अप्रैल से स्टार प्लस पर प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath