मॉस्को, 28 मार्च (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के कार्य को साल 2024 तक बढ़ाने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। रूसी अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कॉस्मोस के प्रमुख ईगोर कोमारोव ने एक संवाददाता सम्मेलन में शनिवार को यह जानकारी दी।
आईएसएस का जीवन काल वास्तविक तौर पर साल 2020 में खत्म होने वाला था।
रूसी समाचार एजेंसी तास ने कोमारोव के हवाले से कहा, “हमने अपने समकक्ष अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के साथ पहली वार्ता यहां बैकोनूर में की। हमने आईएसएस के ऑपरेशन को साल 2024 तक बढ़ाने का फैसला किया है।” उन्होंने कहा कि आईएसएस परियोजना निकट भविष्य में और अधिक खुली होगी।
उन्होंने कहा, “आईएसएस कार्यक्रम के तहत अन्य प्रतिभागियों के लिए दरवाजे खोले जाएंगे।”
dharmpath.com dharmpath