सऊदी ने अदन से राजनयिकों को सुरक्षित निकाला

रियाद, 28 मार्च (आईएएनएस)। सऊदी अरब की नौसेना ने यमन के दक्षिणी शहर अदन से कई सऊदी और विदेशी राजनयिकों को सुरक्षित निकाल लिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट में शनिवार को कहा गया है कि उन्हें नौसेना के दो पोतों से सऊदी अरब पहुंचाया गया।

इससे पहले सऊदी अरब के नेतृत्व में 10 देशों के गठबंधन ने यमन में मौजूद हौती समूह पर हवाई हमला किया।

सऊदी अरब की सेना ने शुक्रवार को हमला किया, जो कि तीसरा हवाई हमला है। इसका जवाब शिया हौती समूह ने भारी गोलीबारी के साथ दिया, जिससे सेना को पीछे हटना पड़ा। हौती समूह ने यमन की राजधानी सना पर नियंत्रण कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493