मेलबर्न, 28 मार्च (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम ने विश्व कप-2015 के फाइनल मैच से एक दिन पहले शनिवार को कहा कि वह फाइनल में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं करेंगे।
फाइनल मैच मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर खेला जाना है।
समाचार पत्र ‘सिडनी मॉर्निग हेराल्ड’ के अनुसार ऑकलैंड में हुए सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को चार विकेट से हराकर न्यूजीलैंड पहली बार विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है। वहीं, आस्ट्रेलिया ने पिछली बार के चैम्पियन भारत को सिडनी में 95 रनों से हराकर बाहर का रास्ता दिखाया।
न्यूजीलैंड टीम : मार्टिन गुप्टिल, ब्रेंडन मैक्लम (कप्तान), केन विलियमसन, रॉस टेलर, ग्रांट इलियट, कोरी एंडरसन, ल्यूक रोंची (विकेटकीपर), डेनियल विटोरी, मैट हेनरी, टिम साउदी, ट्रेंट बोउल्ट।
dharmpath.com dharmpath