हैदराबाद, 29 मार्च (आईएएनएस)। पुरस्कार विजेता फैशन डिजाइनर गौरांग शाह के नए परिधान संग्रह ‘नूर’ के कोष जुटाने के कार्यक्रम की शोभा अभिनेत्री दीया मिर्जा, लक्ष्मी मंचू, रेजिना कैसेंड्रा, अदा शर्मा और प्रणीता सुभाष जैसी चर्चित हस्तियों ने बढ़ाई।
शनिवार को हुआ यह फैशन शो कोष जुटाने के लिए था, जिसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों में साक्षरता में सुधार लाने में मदद करना है।
गौरांग शाह ने एक बयान में कहा, “मेरे लिए एक ऐसे प्रयास का हिस्सा बनने का मौका देना सौभाग्य की बात है, जिसे सरकारी स्कूलों में साक्षरता मानकों को सुधारने के लिए अलग-अलग कार्यक्षेत्र के लोगों ने इतना ज्यादा समर्थन दिया है।”
उन्होंने कहा, “इस तरह का कार्यक्रम कला का भी प्रचार करता है। यह भारतीय टेक्सटाइल और इसकी समृद्ध विरासत को एक भेंट है।”
दीया, गौरांग के शोस्टॉपर के रूप में हस्त निर्मित खूबसूरत पठानी जामदानी साड़ी में रैंप पर उतरीं।
dharmpath.com dharmpath