मेलबर्न, 29 मार्च (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के विश्व कप-2015 का खिताब जीतने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) ने प्रशंसकों को धन्यवाद देने के लिए शहर के फेडरेशन स्क्वॉयर पर सोमवार को एक विशेष समारोह आयोजित करने की घोषणा की है।
विश्व कप विजेता टीम ट्रॉफी के साथ वहां मौजूद होगी और प्रशंसकों से मिलेगी। साथ ही कप्तान माइकल क्लार्क और टीम के कोच डारेन लेहमन इस टूर्नामेंट के अपने अनुभव भी साझा करेंगे।
सीए ने रविवार को एक विज्ञप्ति जारी कर कहा, “यह समारोह हम आस्ट्रेलिया की जनता को धन्यवाद देने के लिए आयोजित कर रहे हैं। वे संख्या में हमें समर्थन देने के लिए स्टेडियम पहुंचे।”
आस्ट्रेलिया ने रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान (एमसीजी) पर न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर पांचवीं बार विश्व कप जीता।
dharmpath.com dharmpath