विश्व कप को 10 टीमों के बीच सीमित करना सही : श्रीनिवासन

मेलबर्न, 30 मार्च (आईएएनएस)। अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के चेयरमैन एन. श्रीनिवासन ने वर्ष-2019 में होने वाले अगले विश्व कप को 10 टीमों के बीच सीमित करने के फैसले का बचाव कहते हुए कहा है कि इससे संबद्ध सदस्यों को टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने का एक सार्थक मौका मिलेगा।

वेबसाइट क्रिकइंफो के अनुसार, श्रीनिवासन ने कहा, “अगले विश्व कप में शीर्ष-आठ टीमें विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेंगी, जबकि बाकी की दो टीमों को क्वालीफाई करने के लिए अन्य संबद्ध सदस्यों के साथ क्वालीफाइंग मैच खेलने होंगे और यह उनके लिए विश्व कप में आने का बेहतरीन मौका होगा।”

श्रीनिवासन ने साथ ही कहा कि आईसीसी अगले कुछ सालों में संबद्ध सदस्य टीमों पर 30 करोड़ डॉलर खर्च करेगा, ताकि इन देशों में क्रिकेट को और बढ़ावा दिया जा सके।

श्रीनिवासन ने रविवार को मेलबर्न में खेले गए फाइनल मुकाबले के दौरान एक साक्षात्कार में कहा, “यह पैसे अगले आठ सालों में खर्च किए जाएंगे। हम चाहते हैं कि सभी संबद्ध सदस्य अपने यहां घरेलू क्रिकेट का एक मजबूत ढांचा तैयार करें। इससे इन देशों में नए खिलाड़ी सामने आएंगे।”

श्रीनिवासन के अनुसार, भारत को ऐसा करने में आठ साल लग गए और अब रणजी, दिलीप ट्रॉफी आदि की मदद से कई शानदार खिलाड़ी भारतीय टीम को मिलते हैं।

श्रीनिवासन ने साथ ही आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में आयोजित विश्व कप की तारीफ करते हुए कहा कि यह क्रिकेट का सबसे सफल टूर्नामेंट साबित हुआ और प्रशंसकों ने भी बड़ी संख्या में स्टेडियम का रुख कर एकदिवसीय प्रारूप का लुत्फ उठाया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493