लुसाने, 31 मार्च (आईएएनएस)। तेहरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर विश्व की छह शक्तियों तथा ईरान के बीच वार्ता कठिन दौर में है और इसे आगे बढ़ाने के लिए नए दृष्टिकोण की जरूरत है। मंगलवार की सुबह मंत्री स्तरीय विस्तृत बैठक के बाद एक यूरोपीय कूटनीतिक स्रोत ने यह बात कही।
रूस की समाचार एजेंसी तास ने एक स्रोत के हवाले से कहा, “समझौता कठिन है। हमें एक नए दृष्टिकोण की जरूरत है, क्योंकि संवेदनशील मुद्दे पर बातचीत अभी बाकी है।”
स्विट्जरलैंड के लुसाने में विश्व शक्ति समूह पी5प्लस1 (अमेरिका, ब्रिटेन, रूस, चीन, फ्रांस और जर्मनी) तथा ईरान के बीच बैठक लगभग 30 मिनट तक चली।
तास के एक संवाददाता ने कहा कि दोनों पक्षों ने भविष्य के राजनीतिक समझौते के लिए संभावित बातों पर चर्चा की, जो 30 जून की समय सीमा के पहले पूर्ण परमाणु करार की नींव रखेगा।
इससे पहले विश्व की छह शक्तियों की समन्वय बैठक लुसाने में हुई थी। बैठक मंत्री स्तरीय थी।
dharmpath.com dharmpath