चेन्नई, 31 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय महिला शतरंज ग्रैंड मास्टर हारिका द्रोणावल्ली मंगलवार को विश्व महिला शतरंज चैम्पियनशिप के पहले टाई ब्रेकर मुकाबले में यूक्रेन की मारिया मूजाइचुक से हार गईं।
रूस के सोची में चल रहे विश्व चैम्पियनशिप में मारिया ने हारिका को 38 चालों में मात दे दी।
रूस की महिला ग्रैंड मास्टर नतालिया पोगोनिना और स्वीडेन की ग्रैंड मास्टर पिया क्रेमलिंग के बीच हुआ टाई ब्रेकर मैच ड्रॉ रहा।
मंगलवार को ही टाई ब्रेकर के दूसरे मुकाबले भी खेले जाएंगे।
dharmpath.com dharmpath