डेनी पर शो के दौरान प्रशंसक ने फेंका पानी

लॉस एंजेलिस, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। हिप हॉप स्टार डेनी ब्राउन ने एक कांसर्ट के दौरान समय से पहले ही प्रस्तुति खत्म कर दी, जब एक वहां मौजूद एक व्यक्ति ने उन पर पानी फेंक दिया।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, डेनी का बीते सप्ताहांत ग्लासगो में कांसर्ट था, जब दर्शकों में शामिल एक व्यक्ति ने प्रस्तुति के बीच में ही उन पर पानी फेंक दिया।

कांसर्ट में मौजूद एक प्रशंसक ने घटना की वीडियो बना ली और यूट्यूब पर अपलोड कर दिया।

वीडियो में डेनी गीले कपड़ों में गुस्से से माइक पटककर मंच छोड़कर जाते दिखाई दे रहे हैं।

हालांकि दर्शकों की भीड़ ने उनका उत्साह बढ़ाते हुए मंच पर लौटने और प्रस्तुति पूरी करने का आग्रह किया, लेकिन डेनी ने मंच पर आने से इनकार कर दिया और कांसर्ट छोड़कर चले गए।

ग्लासगो के टैबलॉयड समाचारपत्र ‘इवनिंग टाइम्स’ के मुताबिक डेनी पर पानी फेंकने वाला व्यक्ति 24-25 साल का श्वेत युवक था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493