नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह धूप रही। न्यूनतम तापमान 18.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह इस मौसम का सामान्य तापमान है।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में आंशिक रूप से बदली रहेगी। सुबह में हल्की धुंध सी थी।”
अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।
सुबह आठ बजे वातावरण में आद्र्रता 83 फीसदी थी।
राजधानी दिल्ली में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath