नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
मोदी ने ट्विटर पर लिखा, “हामिद अंसारी जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।”
अंसारी का जन्म वर्ष 1937 में हुआ था। वह देश के 14वें एवं वर्तमान उप राष्ट्रपति हैं। उन्होंने 2007 में उप राष्ट्रपति का पदभार संभाला था।
dharmpath.com dharmpath