बिहार में मौसम साफ रहेगा

पटना, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह मौसम साफ है। सुबह से ही धूप निकली हुई है। मौसम विभाग ने अगले एक-दो दिनों तक मौसम साफ रहने तथा तापमान में वृद्घि की होने की संभावना जताई है।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार, पटना का बुधवार को न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तामपान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

पटना के अलावे, गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 22.4 डिग्री और पूर्णिया का 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 26.8 डिग्री, गया का 33 डिग्री तथा पूर्णिया का 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493