मुंबई, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। फिल्मकार बॉबी खान की फिल्म ‘एक पहेली लीला’ में अभिनेत्री सनी लियोन हैं। बॉबी कहते हैं कि इस फिल्म के जरिए सनी मुख्यधारा के सिनेमा में शामिल हो जाएंगी।
बॉबी ने आईएएनएस को बताया, “इस फिल्म से सनी मुख्यधारा की फिल्मों में शामिल हो जाएंगी। यह उनको बदल देगी। इस फिल्म में सनी के कई रूप हैं, लेकिन अदाकारी के लिहाज से उन्होंने कमाल का काम किया है। उनका दिमाग बहुत तेज है। वह जल्दी चीजें सीख जाती हैं।”
‘एक पहेली लीला’ में जय भानुशाली, रजनीश दुग्गल, राहुल देव, मोहित अग्रवाल व अन्य कलाकार भी हैं।
फिल्म की काफी शूटिंग जोधपुर में हुई है। यह 10 अप्रैल को रिलीज होनी है।
dharmpath.com dharmpath