यमन से भारतीयों को निकालेंगे नौसेना के 3 जहाज

नई दिल्ली, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। भारतीय नौसेना ने बुधवार को कहा कि संकटग्रस्त यमन से भारतीय नागरिकों को सुरक्षित निकालने में मदद के लिए तीन जहाज तैनात किए गए हैं।

नौसेना की तरफ से जारी बयान के अनुसार, समुद्र में गश्त करने वाले जहाज आईएनएस सुमित्रा ने यमन से करीब 350 भारतीय नागरिकों को जिबूती पहुंचाया है। इस जहाज को पहले समुद्री डकैती रोकने के लिए अदन की खाड़ी में तैनात किया गया था।

बयान में कहा गया है कि दो पोत -आईएनएस मुंबई और आईएनएस तरकश- मुंबई से 30 मार्च को प्रस्थान कर गए हैं और वे यमन के बंदरगाहों से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए उपलब्ध रहेंगे।

यमन में 22 जनवरी से संघर्ष जारी है, जब राष्ट्रपति अब्द-रब्बू मंसूर हादी के नेतृत्व वाली वैधानिक सरकार को शिया हौती विद्रोहियों ने सत्ता से बेदखल कर दिया था। इसके बाद सऊदी अरब के नेतृत्व में 10 देशों की गठबंधन सेना ने विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, करीब 4,000 भारतीय यमन में फंसे हुए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493