यमन में हौती विद्रोहियों ने रूसी दूतावास को लूटा

अदन, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। यमन के बंदरगाह शहर अदन में हौती विद्रोहियों ने रूसी दूतावास पर हमला कर लूटपाट की। उस वक्त दूतावास में कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, सशस्त्र हौती विद्रोहियों ने बुधवार को दूतावास पर हमला किया और इसके दरवाजे तोड़ दिए। हमलवारों ने दूतावास की इमारत में मौजूद संपत्ति व अन्य सामान जब्त कर लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे दूतावास की इमारत से बरामद सामान एवं दस्तावेज लेकर बाहर निकले और उन्हें एक वाहन पर लादकर रवाना हो गए।

इससे पहले की रिपोर्ट में कहा गया था कि अदन स्थित रूसी दूतावास को हौती विद्रोहियों के खिलाफ सऊदी अरब के नेतृत्व में किए जा रहे हवाई हमलों से नुकसान पहुंचा है।

अदन में मौजूद सूत्रों के अनुसार, बताया जाता है कि जिस वक्त दूतावास पर हमला हुआ था, वहां कोई राजनयिक मौजूद नहीं था।

इस बीच, रूसी नागरिक इस संघर्षरत देश से सुरक्षित बाहर निकाले जाने का अब भी इंतजार कर रहे हैं।

रूस का एक विमान इस वक्त मिस्र की राजधानी काहिरा में है। वह सना में उतरने की अनुमति का इंतजार कर रहा है, ताकि वहां से रूसी राजनयिकों और यमन के पुरुषों से ब्याही गई रूसी महिलाओं को वापस ले जा सके।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493