मोंचेनग्लादबाक, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल लीग में खेलने वाले क्लब बोरूसिया मोंचेनग्लादबाक ने अपने मिडफील्डर पेट्रिक हेर्मान के साथ नया करार किया है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अटैकिंग मिडफील्डर और स्थानीय स्टार हेर्मान ने बुधवार को क्लब के साथ नया करार किया। अब वह इस क्लब केसोथ अगले चार साल तक बने रहेंगे।
हेर्मान (24) 2010 में पेशेवर खिलाड़ी बने थे और तब से लेकर आज तक वह क्लब के लिए 185 मैचों में 35 गोल कर चुके हैं।
जर्मन लीग में मोंचेनग्लादबाक तीसरे स्थान पर है। उसके दूसरे स्थान पर काबिज वीएफएल वूल्फ्सबर्ग से सात अंक कम हैं।
dharmpath.com dharmpath