फिल्म में डांस के लिए बेट्र ली ने कमेंट्री से ली छुट्टी

लॉस एंजेलिस, 2 अप्रैल (आईएएनएस)। आने वाली फिल्म ‘अनइंडियन’ से अभिनय की दुनिया कदम रखने जा रहे पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाद बेट्र ली ने अपनी फिल्म के एक डांस के दृश्य की शूटिंग के लिए क्रिकेट विश्वकप कमेंट्री से छुट्टी ली थी।

एक बयान में बताया गया कि फिल्म के इस नृत्य के दृश्य के लिए ली ने भारतीय पारंपरिक पोशाक पहनी थी। उन्होंने नृत्य का लुत्फ उठाया। शूटिंग खत्म होने के बाद सह-कलाकार अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी भारत वापस चली आईं और ली ने क्रिकेट विश्वकप की कमेंट्री के लिए माइक्रोफोन संभाल लिया।

फिल्म की शूटिंग पिछले सप्ताह पूरी हो चुकी हैं, जिसके निर्देशक और निर्माता अनुपम शर्मा हैं। यह पार-सांस्कृतिक हास्य फिल्म हाल ही में बने आस्ट्रेलिय इंडिया फिल्म फंड (एआईएफएफ) के प्रोडक्शन में बनी पहली फिल्म है।

शर्मा ने एक बयान में बताया, “हम इस आखिरी गाने की तैयारियों को लेकर काफी उत्सुक थे, जिसका संगीत सलीम-सुलेमन ने दिया था। हम इसलिए खासतौर पर उत्साहित थे क्योंकि इसमें ब्रेट ली ने भारतीय पारंपरिक परिधान पहने हैं। ब्रेट ने विश्वकप में भारत बनाम आस्ट्रेलिया का मैच होने के एक सप्ताह पहले विश्ककप कमेंट्री से छुट्टी ली थी।”,

शर्मा ने कहा, “उन्होंने जितनी सहजता से भारतीय परिधान पहने, उससे पता चलता है कि आखिर क्यों अधिकतर लोग उन्हें वस्तुत: भारतीय कहते हैं।”

देवेंद्र गुप्ता की प्रस्तुति ‘अनइंडियन’ का लेखन तुषी साथी ने किया है। फिल्म शर्मा और लिसा डफ के सह-निर्माण में बनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493