कार्यशाला में बताए ‘कार्डिएक अरेस्ट’ से बचाव तरीके (फोटो सहित)

कार्यशाला का उद्घाटन मध्य कमान अस्पताल के सेनानायक मेजर जनरल ए.के. दास ने किया।

लखनऊ एकेडमी ऑफ पेडियाट्रिक के सहयोग से आयोजित बेसिक लाइफ सपोर्ट कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य लोगों को कार्डिएक अरेस्ट व्यक्ति का त्वरित जीवन रक्षक उपचार का प्रशिक्षण देना था, जिससे कि मरीज का बहुमूल्य जीवन बचाया जा सके। कार्यशाला में सभी को कार्डिएक अरेस्ट की पहचान, उसका उचित उपचार घर में और अस्पताल में दिए जाने का प्रशिक्षण वीडियो और मैनिकिन्स के द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय प्रशिक्षक पटना स्थित एम्स के डॉ. अरुण बरनवाल, कानपुर से विंग कमांडर डॉ. किरन तथा एसजीपीजीआई लखनऊ से डॉ. पी. भट्टाचार्या और डॉ. बी. पोद्दार ने साक्ष्य आधारित प्रणाली के द्वारा सभी उपस्थित हेल्थ प्रदाताओं को प्रशिक्षण दिया।

ज्यादातर कार्डिएक अरेस्ट घर पर सभी पारिवारिक सदस्यों की मौजूदगी में ही होता है, इसलिए उसका प्रिय व्यक्ति ही उसको सीपीआर देकर उनका जीवन सुरक्षित कर सकता है।

गौरतलब है कि मध्य कमान अस्पताल सीपीआर की ट्रेनिंग देनेवाला भारत का आठवां और भारतीय सेना का प्रथम व उत्तर प्रदेश का दूसरा प्रशिक्षण केंद्र है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493