सोनिया ने केन्या में विश्वविद्यालय पर हमले की निंदा की

नई दिल्ली, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केन्या के गेरिसा यूनिवर्सिटी कॉलेज में गुरुवार को हुए आतंकवादी हमले की निंदा की है।

कांग्रेस ने शुक्रवार को ट्वीट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष ने हमले पर दुख और पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा है कि शिक्षा परिसर में इस तरह के हमलों को केवल बर्बर और अमानवीय गिरोह या व्यक्ति ही अंजाम दे सकते हैं।”

एक अन्य ट्वीट में कहा गया है, “कोई भी विचारधारा या धर्म इस तरह की गतिविधियों को जायज नहीं ठहरा सकती और न ही उसे ऐसा करना चाहिए।”

केन्या में गुरुवार को सशस्त्र हमलों ने विश्वविद्यालय पर हमला कर दिया था, जिसमें 147 लोगों की मौत हो गई। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन अल-शबाब ने ली है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493