‘जिंदगी विन्स’ में कमलिका मां की भूमिका में

मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मशहूर धारावाहिक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में गायत्री की भूमिका निभाने के लिए जानी जाने वाली टेलीविजन अभिनेत्री कमलिका गुहा अब ‘जिंदगी विन्स’ धारावाहिक में एक आजाद ख्यालों की रुतबेदार महिला की भूमिका निभाएंगी।

‘जिंदगी विन्स’ जिंदादिल युवा डॉक्टर आलिया और मालविका की जिंदगी की कहानी कहती हैं, जो लाइफ बीट अस्पताल में काम करती हैं।

कमलिका धारावाहिक में डॉक्टर इशान की मां वंदिता की भूमिका में नजर आएंगी।

पांच अप्रैल की कड़ी में लाइफ बीट अस्पताल का पूरा स्टाफ इशान के घर जुटेगा, जहां सबकी मुलाकात इशान की मां वंदिता से होगी। कहानी में नया मोड़ तब आएगा, जब मालविका इशान के घर पहुंच सभी को चौंका देगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493