मुंबई, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत जल्द डांस रियलिटी शो ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ की एक कड़ी में डांस के महारथी अभिनेता गोविंदा के साथ ठुमके लगाते नजर आएंगे। सुशांत फिलहाल अपनी आगामी फिल्म ‘डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी’ के प्रचार में व्यस्त हैं।
इसी क्रम में सुशांत ने ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शो में ‘जुम्मे की रात है’ गाने पर सुपरमॉम सौम्यश्री की जबर्दस्त डांस प्रस्तुति देखकर वह अभिभूत हो गए। वह उनकी प्रस्तुति से इतना खुश हुए कि मंच पर जाकर उनकी सराहना की। यही नहीं सौम्यश्री से कुछ डांस स्टेप सिखाने का आग्रह भी किया।
सुशांत ने एक बयान में कहा, “सौम्यश्री को थिरकते देखना मजेदार है, क्योंकि वह प्रत्येक डांस स्टेप के साथ खुशी व उत्साह का संचार करती हैं। वह मंच पर छा जाती हैं। उनका आत्मविश्वास और डांस के प्रति उनका जुनून उनकी प्रस्तुति में झलकता है।”
गोविंदा के अलावा मशहूर कोरियोग्राफर गीता कपूर और टेरेंस लेविस भी ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ के जज हैं। यह कड़ी अभी प्रसारित किया जाना है।
dharmpath.com dharmpath