उप्र में तेज आंधी, छत गिरने से 5 मरे

लखनऊ, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शुक्रवार तड़के तेज आंधी में एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि छत गिरने की घटना भिटौली कलां गांव में हुई। आंधी में चीजें इधर-उधर गिरने के बाद बाकी गांव वालों की नींद तो खुल गई, लेकिन जब तक यह परिवार जागता बहुत देर हो चुकी थी। मकान की छत के मलबे में दबे परिवार के पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि घर एक मजूदर का है। वह यहां अपने परिवार के साथ रहता था।

मृतकों की पहचान श्मशाद, उसकी पत्नी रेशमा और उनके बच्चों-रिहाना, शहदाब और शाजिया के रूप में हुई है।

इस हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। उन्हें एक स्थानीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है।

बाराबंकी जिला मजिस्ट्रेट योगेश्वर राम मिश्रा ने कहा कि इस हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को तय नियम के मुताबिक, मुआवजा दिया जाएगा।

शुक्रवार तड़के लखनऊ और पड़ोसी इलाकों में बहुत तेज आंधी आई, जिसमें कुछ जगहों पर बहुत नुकसान हुआ।

आंधी की वजह से कच्चे घरों व बिजली की तारों को भी नुकसान पहुंचा है। आंधी में कई पेड़ जड़ से उखड़ गए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493