्रगोवा के मंत्री फ्रांसिस्को पचेको का इस्तीफा

पणजी, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। गोवा के अभिलेखागार व पुरातत्व मंत्री फ्रांसिस्को पचेको ने उत्पीड़न के एक मामले में खुद को दोषी ठहराए जाने के बाद शुक्रवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। इस महीने के प्रारंभ में सर्वोच्च न्यायालय ने भी उनकी सजा को बरकरार रखा था।

मुख्यमंत्री कार्यालय के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की कि पचेको ने मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर को आज सुबह अपना इस्तीफा सौंप दिया, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।

पारसेकर ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा था कि उनके एक मंत्री को दोषी ठहराया जाना उनके लिए शर्मनाक है।

नुवेम से विधायक पचेको के खिलाफ जबरन वसूली, हमला करने तथा काले धन को वैध बनाने के कई मामले दर्ज हैं।

राज्य के बिजली विभाग में एक कनिष्ठ अभियंता कपिल नाटेकर को थप्पड़ मारने को लेकर उनके खिलाफ जुलाई 2006 में एक मामला दर्ज किया गया था।

पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के रक्षा मंत्री बनने के बाद नवंबर में गोवा कैबिनेट का विस्तार किया गया था, जिस दौरान गोवा विकास पार्टी के अध्यक्ष पचेको ने मंत्री पद की शपथ ली थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493