मेलबर्न, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। राजस्थान रॉयल्स टीम के आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज केन रिचर्ड्सन व्यक्तिगत कारणों से इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण से बाहर हो गए हैं।
रिचर्ड्सन ने शुक्रवार को यह फैसला लिया। उन्हें शेन वॉटसन, स्टीवन स्मिथ, जेम्स फॉल्कनर और बेन कटिंग के साथ यहां पहुंचना था लेकिन उन्हें घोषणा की कि वह इस साल आईपीएल में नहीं खेल सकेंगे।
रिचर्ड्सन ने ट्वीटर पर लिखा, “मैं इस साल व्यक्तिगत कारणों से आईपीएल में नहीं खेल सकूंगा। समर्थन के लिए राजस्थान टीम का धन्यवाद। शुभकामनाएं।”
रिचडर्सन ने आस्ट्रेलिया के लिए आठ एकविसीय मैचों में 11 विकेट लिए हैं।
dharmpath.com dharmpath