मप्र : हनुमान जुलूस पर पथराव, हिंसा में 10 घायल

नीमच, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद कस्बे में शुक्रवार को हनुमान जयंती के मौके पर एक जुलूस निकाला गया। कुछ शरारती तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट हुई। पथराव व मारपीट में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने जानकारी दी है कि धार्मिक जुलूस पर एक वर्ग विशेष के लेागों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों संप्रदायों से जुड़े लोगों में मारपीट हुई। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

पुलिस नियंत्रण कक्ष के अनुसार, हनुमान जयंती पर जुलूस निकाला गया, तभी कुछ उत्पाती लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की गई। पथराव व मारपीट में 10 से ज्यादा लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े।

उज्जैन क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक मधु कुमार ने मीडिया को बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं कुछ की तलाश जारी है। एहतियात के तौर परद आसपास के जिलों से भी पुलिस बल मंगाया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493