उप्र : आंधी में कच्चा मकान ढहा, 5 की मौत

पुलिस से जानकारी मिली है कि सतरिया ब्लॉक के भितौली कलां गांव में मजदूर शमशाद अपने परिवार के साथ रहता था। गुरुवार की रात पूरा परिवार कच्चे मकान में सो रहा था। शुक्रवार तड़के तेज आंधी में मकान की छत व दीवार ढह गई।

इस हादसे में शमशाद, रेशमा, रेहाना, शादाब व शाजिया की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्रा ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा की है।

पुलिस ने हादसे में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493