आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला से बाहर रह सकते हैं गेल

किंग्सटन (जमैका), 3 अप्रैल (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल इंग्लैंड के बाद जून में आस्ट्रेलिया के साथ होने वाले दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से भी बाहर रह सकते हैं।

क्रिकेट आस्ट्रेलिया की वेबसाइट के अनुसार गेल ने पीठ में चोट के कारण इंग्लैंड के साथ होने वाले तीन टेस्ट मैचों के लिए भी अपनी अनुपलब्धता पहले ही जता दी थी।

गेल हालांकि अगले सप्ताह होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलेंगे।

भारत में आईपीएल के बाद गेल इंग्लैंड जाएंगे और वहां के घरेलू टी-20 टूर्नामेंट में काउंटी टीम सोमरसेट के लिए कुछ मैच खेलेंगे। वह वहां 13 जून को सोमरसेट के लिए आखिरी मैच खेलेंगे।

आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट जमैका में 13 जून को शुरू होना है। ऐसे में गेल का इस मैच में हिस्सा लेना असंभव होगा।

इंग्लैंड दौरे के बाद गेल स्वदेश लौटेंगे और 20 जून से शुरू हो रहे कैरेबियाई प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे।

माना जा रहा है कि गेल का नहीं खेलने का फैसला चौंकाने वाला नहीं है। उनके पीठ की चोट उन्हें पांच दिनों तक मैदान पर खड़े रहने की इजाजत नहीं देगी।

गेल ने पिछले महीने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा था कि वह 2016 में भारत में होने वाले विश्व कप में खेलना चाहते हैं। साथ ही गेल न यह भी कहा कि वह अभी किसी प्रारूप से संन्यास लेने नहीं जा रहे।

वेस्टइंडीज और आस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट पांच जून को डोमिनिका में खेला जाना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493