कश्मीर में भूस्खलन, मकान ढहने से 9 की मौत

जम्मू/श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को मकान ढहने और भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

जम्मू/श्रीनगर, 3 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शुक्रवार को मकान ढहने और भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जम्मू में आईएएनएस से कहा कि एक परिवार के सात लोग मकान ढहने से मारे गए। जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी डोडा जिले में लगातार बारिश के कारण मृतकों का मकान ढह गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “एक ही परिवार के सात सदस्य जिनमें चार मर्द और तीन महिलाएं शामिल हैं, डोडा जिले के दिवालकुंड में स्थित अपना मकान ढहने से उसके नीचे जिंदा दफन हो गए।” उन्होंने बताया कि मारे गए लोगों के शव अभी तक निकाले नहीं जा सके हैं।

उन्होंने आगे बताया कि राज्य का आपदा प्रबंधन दल दुर्गम पहाड़ी गांव के लिए रवाना हो चुका है।

कश्मीर घाटी के बारामुला जिले में सीमावर्ती उरी कस्बे में भूस्खलन में उखड़े पेड़ के नीचे दब जाने से दो लोग मारे गए और दो अन्य घायल हो गए।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “भूस्खलन से उरी कस्बे में शुक्रवार को पेड़ उखड़ गया और चार लोगों पर जा गिरा जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य जख्मी हो गए।” उन्होंने आगे कहा कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493