बिहार में पारा चढ़ा

पटना, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना समेत अधिकांश क्षेत्रों में शनिवार सुबह तेज धूप निकली। राज्य के तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के एक अधिकारी ने बताया, “शनिवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 22़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि होगी।”

राजधानी के अलावा, शनिवार को भागलपुर का न्यूनतम तापमान 23़ 2 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 21़ 2 डिग्री तथा गया का 21़ 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

इससे पहले, शुक्रवार को पटना का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29़ 6 डिग्री, गया का 38़ 6 डिग्री तथा पूर्णिया का अधिकतम तामपान 30़ 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493