राष्ट्रपति ने ईस्टर की बधाई दी

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शनिवार को देशवासियों को ईस्टर की बधाई दी और कहा कि हम सभी को गरीब तथा समाज के कमजोर लोगों की सेवा के लिए प्रभु यीशु के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनका अनुकरण करना चाहिए।

मुखर्जी ने एक संदेश में कहा, “ईस्टर के अवसर पर मैं अपने प्यारे देशवासियों, खासकर भारत में तथा विदेशों में रह रहे ईसाई भाइयों एवं बहनों को बधाई व शुभकामनाएं देता हूं।”

उन्होंने कहा, “ईश्वर करे, प्रभु यीशु के पुनर्जीवन का पर्व हमारे दिलों में नए सिरे से प्रेम, आशा, शांति एवं खुशहाली का संचार करे। आइये, हम प्रभु यीशु के प्रेरणादायक उदाहरणों का अनुसरण करें और स्वयं को समाज के निचले तथा कमजोर तबके की सेवा के लिए समर्पित करें।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493