कोरियोग्राफर टेरेंस को मिला ‘शिशु संरक्षक’ नाम

मुंबई, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। जी टीवी के डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया इंडिया सुपर मॉम’ के जज कोरियोग्राफर टेरेंस लेविस को उनकी सहयोगी जज कोरियोग्राफर गीता कपूर ने ‘शिशु संरक्षक’ नाम दिया है। शो में अक्सर प्रतियोगी मांएं टेरेंस से उनके बच्चों का ध्यान रखने का आग्रह करती देखी गई हैं।

शो की प्रतिभागी हरप्रीत खतरी ने भी डांस प्रस्तुति के लिए जाने से पूर्व टेरेंस से ऐसा ही अनुरोध किया।

उनका बच्चा भी टेरेंस की गोद में मजे से बैठा रहा और मम्मी की प्रस्तुति देखी। यह देखकर बाकी प्रतियोगी मांओं ने भी अपने बच्चों की देखरेख का जिम्मा टेरेंस पर छोड़ने का मन बना लिया।

टेरेंस के सह-जज गोविंदा और गीता कपूर ने उन्हें बच्चों के साथ आसानी से घुलते-मिलते देख उन्हें मजाक में चिढ़ाना शुरू कर दिया। वे कहने लगे कि टेरेंस कितने अच्छे पिता बनेंगे।

टेरेंस का कहना है कि उन्हें बच्चों का साथ अच्छा लगता है।

39 वर्षीय टेरेंस ने कहा, “यह कितनी प्यारी बात है कि अपनी डांस प्रस्तुति के लिए जाते समय, ये मांएं कितने भरोसे के साथ अपने बच्चों की जिम्मेदारी मुझे सौंप देती हैं। मुझे बच्चे अच्छे लगते हैं। मुझे यह काम करने में आपत्ति नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493