मलप्पुरम (केरल), 4 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन युनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) में मनमुटाव की अटकलों पर विराम लगाते हुए शनिवार को पार्टी सचिव पी.वी. अब्दुल वहाब को आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए केरल से उम्मीदवार घोषित किया गया।
वहाब पूर्व में राज्यसभा में एक कार्यकाल बिता चुके हैं। उनके दोबारा नामांकन को लेकर जबर्दस्त विरोध हुआ। आईयूएमएल के एक गुट ने पार्टी महासचिव और पूर्व विधायक के.पी.ए. मजीद का समर्थन किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ई. अहमद ने कहा, “हमारे सर्वोच्च नेता पनक्कड सैयद हैदरअली शिहाब थंगल का निर्णय अंतिम है और उन्होंने ही यह घोषणा की है। हमारे सर्वोच्च नेता को फैसला लेने का पूरा अधिकार है।”
केरल से राज्यसभा की तीन सीटें रिक्त हैं और इन सीटों के लिए चुनाव इस माह के अंत में होगा।
कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता व्यालार रवि को अपना उम्मीदवार बनाया है।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने युवा नेता के.के. राघेश को मैदान में उतारा है।
dharmpath.com dharmpath