मियामी ओपन : सानिया-हिंगिस फाइनल में (लीड-1)

मियामी, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। भारत की सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने मियामी ओपन के महिला युगल के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।

शानदार फॉर्म में चल रही शीर्ष वरीय सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने शुक्रवार को क्रांडन पार्क के टेनिस सेंटर में हुए सेमीफाइनल मैच में हंगरी की टीमीया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टीना म्लादेनोविक की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-4 से मात दी।

सानिया-हिंगिस ने 59 मिनट में यह मैच जीत लिया और अब फाइनल में उनका मुकाबला एकातेरिनी मकारोवा और एलेने वेस्नीना की रूसी जोड़ी से होगा। इस जोड़ी को दूसरी वरीयता प्राप्त है।

इंडियन वेल्स ओपन खिताब जीतने के बाद सानिया-हिंगिस लगातार दूसरे टूर्नामेंट के फाइनल तक पहुंची हैं। सानिया इस समय डब्ल्यूटीए की युगल रैंकिंग में तीसरे जबकि हिंगिस पांचवें स्थान पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493