नोएडा के स्कूल में 3 साल की बच्ची से यौनाचार

नोएडा, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी से सटे उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 58 में स्थित एक प्रतिष्ठित प्लेग्रुप स्कूल में तीन साल की एक बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने यौनाचार किया। पुलिस ने शनिवार को इस संबंध में मामला दर्ज किया।

पीड़ित बच्ची सेक्टर 58 में शेमरॉक वाटिका की छात्रा है और यौन प्रताड़ना के बाद से वह दहशत में है। उसकी मां ने बताया कि गुरुवार को स्कूल से लौटने के बाद उसने इशारे घटना के बारे में बताया। उसके माता-पिता ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मामला दर्ज कर स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ में जुटी है।

अंचल अधिकारी (3) राजकुमार मिश्र ने आईएएनएस को बताया कि पीड़ित बच्ची सेक्टर 12 स्थित राजाजीपुर में रहती है। उसने अपनी मां से बताया कि स्कूल में किसी ने उसके साथ ‘गलत काम’ किया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की चिकित्सकीय जांच कराई गई है। यौनाचार की पुष्टि के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस स्कूल के कर्मचारियों से पूछताछ के अलावा बच्ची को स्कूल लाने-ले जाने वाले वाहन चालक से भी पूछताछ करेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493