दिल्ली मेट्रो लाइन पर कूदी महिला, बाल-बाल बची

नई दिल्ली, 4 अप्रैल (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो लाइन पर 26 वर्षीया एक महिला शनिवार को कूद गई, लेकिन चालक की सूझबूझ से वह बाल-बाल बच गई। चालक ने महिला तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन रोक दी। महिला ने दावा किया है कि वह लाइन पर गिर पड़ी थी।

पश्चिमी दिल्ली के मादीपुर में रहने वाली कीर्ति को मादीपुर मेट्रो स्टेशन पर 11:40 बजे गिरने के बाद भी कोई चोट नहीं लगी। सचेत मेट्रो ट्रेन चालक ने ब्रेक का इस्तेमाल किया और उसे चोट लगने से बचा लिया।

कीर्ति बेहोश हो गई थी उसे तुरंत ही आचार्य भिक्षु अस्पताल पहुंचाया गया जहां से वह प्रारंभिक जांच के बाद लौट गई।

पुलिस को दिए गए अपने बयान में उसने कहा कि उसे यह याद नहीं है कि वह किस तरह लाइन पर गिर पड़ी। लेकिन पुलिस ने दावा किया है कि उसने लाइन छलांग लगाई थी। पुलिस ने कहा है कि शादी के छह वर्ष बाद भी संतानहीन रहने के कारण वह अवसाद में है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493