राजधानी दिल्ली में मौसम गर्म

नई दिल्ली, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार सुबह मौसम गर्म रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग ने दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “रविवार को मौसम साफ एवं गर्म रहेगा।”

दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 76 फीसदी आद्र्रता थी।

रविवार तड़के 5.30 बजे तक 2.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

राजधानी दिल्ली में शनिवार को मौसम धुंधला-धुंधला सा रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 17 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493