पटना, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। बिहार के एक गांव में पिता द्वारा नई किताबें खरीदने के लिए 1,500 रुपये देने में असमर्थता जताने के बाद एक स्कूल के छात्र ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने रविवार को बताया कि घटना पश्चिम चंपारण जिले में कठारी गांव में शनिवार को घटी।
पुलिस अधिकारी सम्राट दीपक ने कहा कि अफरोज आलम इतना खिन्न था कि उसने खुद को आग लगा ली। वह एक सरकारी स्कूल में कक्षा नौ का छात्र था, और उसके पिता अली दीवान मजदूर हैं।
अफरोज की मां समताली खातून ने पुलिस को बताया, “बेटे ने जितने पैसे मांगे, उतने मेरे पति के पास नहीं थे।”
dharmpath.com dharmpath