छत्तीसगढ़ : नारायणपुर में मुठभेड़, वर्दीधारी नक्सली ढेर

रायपुर/नारायणपुर, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक वर्दीधारी नक्सली मारा गया, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। पुलिस ने मौके से बंदूक, बम समेत दैनिक उपयोग की सामग्रियां बरामद की हैं।

नारायणपुर के एएसपी ओ.पी. शर्मा ने बताया कि नारायणपुर थाने से पुलिस का संयुक्त बल सोनपुर मार्ग पर शनिवार की शाम गश्त सर्चिग के लिए रवाना हुआ था। ग्राम बोंगला नाला के समीप घात लगाए नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फौरन मोर्चा संभालते हुए गोलीबारी की। लगभग एक घंटे की मुठभेड़ बाद नक्सली अंधेरे में घने जंगल और पहाड़ी की आड़ लेकर भाग गए।

मौके से एक वर्दीधारी नक्सली का शव बरामद किया गया है, जिसकी शिनाख्त की जा रही है। घटनास्थल की सर्चिग के दौरान 303 बंदूक, पाइप बम, बिजली के वायर एवं भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की गई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493