कोरबा, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। छत्तीसगढ़ के कोरबा वन मंडल में हाथियों के आतंक से लोग भयभीत हैं। करतला वन परिक्षेत्र में हाथियों के झुंड ने रविवार को तीन महिलाओं को कुचल दिया। वनमंडल अधिकारी जे.आर. नायक ने इसघटना की पुष्टि की है।
जानकारी मिली है कि महुआ बीनने गई ग्राम चारमार की 35 वर्षीया मानकुंवर बाई को हाथियों ने कुचल दिया। इसके साथ ही चोरभट्टी निवासी दो अन्य महिलाओं- 50 वर्षीया दिलकुंवर व 48 वर्षीया कमलाबाई पर जंगली हाथी ने हमला कर दिया।
इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वन विभाग और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि हाथियों को खदेड़कर जंगल में पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath