लखनऊ,5 अप्रैल (आईएएनएस/आईपीएन)।बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने कहा है कि लोकसभा चुनाव के दौरान पूरे देश में चल रही नरेन्द्र मोदी की लहर भी दलित समाज को बसपा से नहीं तोड़ सकी है। वह आज भीपूरे देश में मजबूत पत्थर की तरह बसपा आंदोलन से जुड़ा है।

मायावती ने कहा कि भाजपा की डा. भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती मनाने की घोषणा से दलित समाज के लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं।
प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एक सवाल के जवाब में मायावती ने कहा कि दलितों का वोट हासिल करने के इरादे से विभिन्न विरोधी पार्टियां हमेशा ही अनेक प्रकार की नाटकबाजी करती रहती हैं, परन्तु दलित समाज के लोग ना तो पहले कभी इनके बहकावे में आये हैं और नहीं आगे आने वाले हैं, क्यांेकि दलित समाज के लोगों को मालूम है कि उनकी असली हितैषी कौन है और किस पार्टी ने बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के कारवां को मुस्तैदी से आगे बढ़ाने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का ढोंग दलितों को गुमराह नहीं कर सकता है।
बसपा प्रमुख ने बताया कि बार-बार मांग करने के बावजूद भी दिल्ली के अलीपुर रोड स्थित उस मकान को जहां बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर ने आखिरी सांस ली थी, ‘राष्ट्रीय स्मारक’ घोषित नहीं किया गया और ना ही बाबा साहेब के अनुयायी कांशीराम को पहले कांग्रेस व अब भाजपा द्वारा जातिवादी मानसिकता के तहत चलते हुये मरणोपरान्त भी ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया गया है।
ऐसे में खासकर भाजपा द्वारा 14 अप्रैल को बाबा साहेब डा. अम्बेडकर जयन्ती मनाने की घोषणा से दलित समाज के लोग गुमराह होने वाले नहीं हैं।
dharmpath.com dharmpath