लखनऊ, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ तथा राज्य के अन्य हिस्सों में रविवार देर रात बारिश होने से एक तरफ जहां न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, वहीं दूसरी ओर फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान और बारिश होने के आसार जताए हैं।
उप्र मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने बताया कि लखनऊ और आसपास के इलाकों में दिन के तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने का अनुमान है।
गुप्ता के अनुसार, रविवार को कुछ इलाकों में काफी तेज बारिश होने से फसलों के नुकसान की आशंका बढ़ गई है। अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उप्र और पूर्वाचल के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होने की भी संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री, गोरखपुर का 19 डिग्री और झांसी का लगभग 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath