नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम साफ रहा। मौसम विभाग ने कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “आसमान मुख्य तौर पर साफ रहेगा। शाम के समय आंशिक तौर पर बादल छाएंगे। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।”
राजधानी में सोमवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आर्द्रता 84 फीसदी दर्ज की गई।
इससे पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 30.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath