फिल्म में जोकर बनेंगे रजत बरमेचा?

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। चर्चित फिल्म ‘उड़ान’ (2010) में अपनी दमदार मुख्य भूमिका से तारीफें बटोर चुके अभिनेता रजत बरमेचा ने ट्विटर पर अपनी एक अजीबोगरीब तस्वीर पोस्ट कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया।

इस तस्वीर में रजत का लुक ‘बैटमैन’ फिल्म में हॉलीवुड अभिनेता हीथ लेजर द्वारा अख्तियार किए गए जोकर के लुक से प्रेरित है।

रजत ने अपना यह लुक रविवार को एक फोटो के जरिए दिखाया।

उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा, “हमेशा यह भूमिका करना चाहता था। सपना सच हो गया। हीथ लेजर आपकी इज्जत करता हूं।”

उनके एक प्रशंसक ने उनसे पूछा कि उन्होंने यह रूप किसलिए अख्तियार किया है, तो जवाब में उन्होंने लिखा, “एक फिल्म के लिए।”

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि रजत किस फिल्म में जोकर लुक में होंगे। हालांकि, खबरों के अनुसार, वह फिलहाल परम गिल की फिल्म ‘वॉरीयर सावित्री’ पर काम कर रहे हैं।

रजत पूर्व में बिजॉय नांबियार की ‘शैतान’ फिल्म में भी अभिनय कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493