नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) की ओर से मंगलवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमत गुरुवार (दो अप्रैल 2015) को 54.77 डॉलर प्रति बैरल रही। यह कीमत इससे पिछले कारोबारी दिवस बुधवार (एक अप्रैल 2015) को 54.11 डॉलर प्रति बैरल थी।
रुपये के संदर्भ में कच्चे तेल की कीमत गुरुवार को 3428.05 रुपये प्रति बैरल हो गई, जो बुधवार को 3386.74 रुपये प्रति बैरल थी।
आलोच्य अवधि में भारतीय रिजर्व बैंक बंद होने के कारण तेल मूल्य का निर्धारण भारतीय रिजर्व बैंक के 31 मार्च, 2015 की विनिमय दर के आधार पर किया गया।
आलोच्य अवधि में भारतीय मुद्रा में तेल मूल्य में तेजी दर्ज की गई। ऐसा डॉलर मुद्रा में तेल मूल्य घटने के कारण हुआ। इस दौरान रुपये/डॉलर विनिमय दर में कोई बदलाव नहीं हुआ।
गुरुवार और बुधवार को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 62.59 रुपये रही।
एक बैरल 42 अमेरिकी गैलन या लगभग 159 लीटर या 35 इम्पीरियल गैलन के बराबर होता है।
dharmpath.com dharmpath