यमन से केरल की बहुत कम नर्स चाहती हैं स्वदेश वापसी : जोसेफ

तिरूवनंतपुरम, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के प्रवासी मामलों के मंत्री के.सी.जोसेफ ने सोमवार को कहा कि संकटग्रस्त यमन से केरल की बहुत कम नर्से स्वदेश लौटना चाहती हैं।

जोसेफ ने आईएएनएस से कहा, “यमन के माबर इलाके में केरल की 45 नर्से कार्यरत हैं। उनमें से एक ने मुझे टेलीफोन किया था। उसने बताया कि वहां से केवल 10 नर्से लौटना चाहती हैं।”

मुख्यमंत्री ओमन चांडी के नेतृत्व में यमन से लौट चुके भारतीयों के प्रतिनिधियों की एक बैठक के बाद जोसेफ ने यह बात कही।

उन्होंने कहा, “यमन में मौजूद सभी केरलवासियों से हमारा निवेदन है कि उन्हें बाहर निकालने के लिए किए गए उपायों का वे इस्तेमाल करें और स्वदेश लौटें। बाद में हालात बिगड़ सकते हैं और तब मुश्किलें पेश आएंगी।”

उन्हें निकालने के लिए बीते सप्ताह शुरू हुए अभियान से लेकर अब तक यमन में कार्यरत 3000 नर्सो में से 823 नर्सो को वापस स्वेदश लाया जा चुका है।

जोसेफ ने कहा कि यमन की स्थिति को लेकर रविवार रात उन्होंने वहां स्थित भारतीय राजदूत से बातचीत की है।

उन्होंने कहा, “प्रतिदिन सना से चार विमानों के जरिये भारतीयों को जिबूती लाया जा रहा है, जिसके बाद उन्हें मुंबई तथा कोच्चि लाया जा रहा है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493