नई दिल्ली, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। देश की अग्रणी ऑनलाइन रियल एस्टेट कंपनी मैजिकब्रिक्स डॉट कॉम ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के लिए सह-प्रायोजन अधिकार खरीदे।
मैजिकब्रिक्स के मुख्य विपणन अधिकारी मनीष राणा ने कहा, “आईपीएल देश का सबसे बड़ा खेल आयोजन है और सभी विज्ञापनदाताओं के लिए वरदान के समान है। आईपीएल के साथ आठवें संस्करण के लिए किए गए इस करार के जरिए हमें देश भर में सर्वाधिक उपभोक्ताओं तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।”
आईपीएल का आठवां संस्करण बुधवार से शुरू हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath