मुरैना में कांस्टेबल की हत्या की गई : गृहमंत्री

भोपाल, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रेत माफिया के डंपर द्वारा पुलिस जवान (कांस्टेबल) धर्मेद्र सिंह चौहान को कुचल कर मारे जाने के मामले को राज्य के गृहमंत्री बाबू लाल गौर ने हत्या करार दिया है।

गौर ने सोमवार को एक निजी चैनल से बातचीत में सोमवार को घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि पुलिस जवान धर्मेद्र सिंह चौहान ने रेत से भरे डंपर को रोका था और वह चालक के करीब तक पहुंच गया था, तभी चालक ने वाहन को पलटा कर उसकी हत्या कर दी।

गौर ने बताया कि मृतक जवान के परिजनों को फौरी सहायता दी गई है। इसके साथ ही उसके परिवार को पूरी सहायता की जाएगी। गौर कुछ ही घंटों बाद अपने बयान से पलट गए है और उन्होंने कहा है कि धर्मेद्र की हत्या है या गैर इरादतन हत्या इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493