मप्र : जावद में कर्फ्यू में 6 घंटे की ढील, जांच होगी (लीड-1)

नीमच, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के नीमच जिले के जावद कस्बे में शुक्रवार को भड़की साम्प्रदायिक हिंसा के बाद अब हालात सुधर चले हैं। कर्फ्यू के चौथे दिन सोमवार को कुल छह घंटे की ढील दी गई। इस दौरान सभी ने जमकर खरीदारी की। वहीं गृहमंत्री बाबू लाल गौर ने पूरे मामले की जांच का भरोसा दिलाया है।

हनुमान जयंती के मौके पर शुक्रवार को निकल रहे जुलूस पर कुछ लोगों ने पथराव किया था, जिसके चलते हिंसा भड़क उठी थी। उसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा था, मगर हालात काबू में नहीं आए तो कर्फ्यू लगा दिया गया था।

जावद के अनुविभागीय अधिकारी, पुलिस (एसडीओपी) इंद्रजीत सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि हालात में सुधार जारी है। सुबह सात से नौ बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई थी, जिसे बढ़ाकर चार घंटे अर्थात 11 बजे तक के लिए कर दिया गया। उसके बाद शाम को भी दो घंटे चार बजे से छह बजे तक की ढील दी गई। रात में कर्फ्यू जारी रहेगा।

जावद में सोमवार को दो बार कर्फ्यू में ढील दी गई। सुबह चार और शाम को दो घंटे कुल मिलाकर छह घंटे की ढील के दौरान पूरी तरह शांति रही और लोगों ने बाजारों में पहुंचकर अपने जरूरत के सामान की खरीदारी की।

वहीं सोमवार को माइनारटीज यूनाइटेड आर्गेनाइजेशन एम़ पी़ के प्रतिनिधि मंडल से चर्चा करते हुए गृह एवं जेल मंत्री बाबूलाल गौर ने कहा कि जावद नगर की घटना की जांच कराएंगे। अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493